Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के सिमरिया में 12 मई और बिरानी में 16 को करेंगे जनसभा

प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के सिमरिया में 12 मई और बिरानी में 16 को करेंगे जनसभा

Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update : राज्य की धरती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आयेंगे। वह 12 मई को चतरा लोकसभा क्षेत्र के सिमरिया प्रखंड स्थित मुरुवे मैदान में अपराह्न तीन बजे जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद 16 मई को गिरिडीह जिला अंतर्गत बिरनी प्रखंड के पेशमअरवाड़ मैदान में सुबह आठ बजे से जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने दो दिवसीय दौरे पर तीन मई को सिंहभूम में जनसभा और राजधानी रांची में रोड शो किया था। साथ ही, चाई मई को पलामू और सिसई क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित किया था।

प्रधानमंत्री मोदी का झारखंड से गहरा लगाव है। उन्होंने इस धरती से ही आयुष्मान भारत योजना की लॉन्चिंग की थी। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलीहातु जानेवाले वह देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप मनाने की शुरुआत की। इतना ही नहीं, मोदी ने राष्ट्रीय स्तर की कई योजनाओं की लॉन्चिंग भी झारखंड की धरती से की।

Share this:

Latest Updates