Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अक्षय तृतीया के दिन किया हर कार्य होता है अक्षय, लेकिन, गलती से भी नहीं खरीदें ये सामान; अन्यथा होगा भारी नुकसान

अक्षय तृतीया के दिन किया हर कार्य होता है अक्षय, लेकिन, गलती से भी नहीं खरीदें ये सामान; अन्यथा होगा भारी नुकसान

Every work done on the day of Akshaya Tritiya is Akshay, but do not buy these things even by mistake; Otherwise there will be huge loss, Akshy tritiya, Sanatan Dharm, Hindu dharm, religious, Dharma- Karma, Spirituality, Astrology, jyotish Shastra, dharmik totke, dharm adhyatm : सनातन धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्त्व माना गया है। अपने पंचांग की मानें, तो यह वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल, अक्षय तृतीया 10 मई 2024 को मनायी जायेगी। यह त्योहार शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए भी शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया का अर्थ है- अनन्त फल देनेवाला। इस दिन किये सभी शुभ कार्य अक्षय ; यानी अनन्त फल देनेवाले होते है। अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। वहीं, इस दिन भगवान वेद व्यास ने महाभारत लिखना आरम्भ किया था। इस दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ करना बेहद शुभ होता है।

एल्युमिनियम के बर्तन नहीं खरीदें

अक्षय तृतीया के दिन भूल कर भी एल्युमिनियम के बर्तन नहीं खरीदें। ऐसा कहा जाता है एल्युमिनियम के बर्तन खरीदने से जातक को धन हानि की सम्भावना रहती है और जातकों को अशुभ परिणाम मिलने लग जाते हैं।

काले रंग के वस्त्र

इस दिन गलती से भी काले रंग के वस्त्र नहीं खरीदें। ऐसा कहा जाता है कि काले रंग पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव ज्यादा रहता है और यह दिन उत्तम फलदायी माना जाता है। इस दौरान काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए।

काले रंग की वस्तु

अक्षय तृतीया के दिन काले रंग की वस्तु भूल कर भी नहीं खरीदें। अगर आप काले रंग की वस्तु खरीदते हैं, तो जातकों को अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, ग्रह दोष भी उत्पन्न होने लगता है।

चाकू नहीं खरीदें

इस दौरान कांटेदार वस्तुएं ; जैसे कि चाकू, कैंची और सुई नहीं खरीदें। ऐसा करने से मन में नकारात्मकता आ सकती है। साथ ही, व्यक्ति को कभी जीवन में सफलता नहीं मिलती है। 

प्लास्टिक की चीजें नहीं खरीदें

अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी न खरीदें प्लास्टिक की चीजें। ऐसा कहा जाता है कि जो जातक प्लास्टिक खरीदता है, उसे जीवन में दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, व्यक्ति को कभी सुख और समृद्धि की प्राप्ति नहीं होती है।

Share this:

Latest Updates