Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

संजीव लाल और जहांगीर आलम को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने मांगी 10 दिनों की रिमांड, मिली 06 दिनों की 

संजीव लाल और जहांगीर आलम को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने मांगी 10 दिनों की रिमांड, मिली 06 दिनों की 

छापेमारी में बरामद 35.23 करोड़ रुपये टेंडर घोटाले के, विभागीय अधिकारी भी सांठ-गांठ में शामिल

Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update  : ईडी ने ग्रामीण विकास मंत्री के पीएस संजीव लाल और जहांगीर आलम को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को न्यायालय से 10 दिनों की रिमांड मांगी। लेकिन, न्यायालय ने दोनों को छह दिनों की रिमांड दी है। ईडी के अधिकारी बुधवार से दोनों से छह दिनों तक पूछताछ करेंगे। इस दौरान कई राज खुलेंगे।

ईडी ने कोर्ट में दिये गये रिमांड पीटिशन में कहा है कि अब तक की जांच में यह जानकारी सामने आयी है कि सोमवार को बरामद हुआ सारा पैसा टेंडर घोटाले का है। टेंडर घोटाले से जुड़े धनशोधन के इस मामले में कई बड़े अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। ईडी का दावा है कि इस पूरे प्रकरण में ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारी शामिल हैं और उन्हें राजनेताओं का भी पूरा संरक्षण मिला हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग के ऊपर से नीचे तक कई अधिकारी इस सांठ-गांठ में शामिल हैं।

ईडी ने कोर्ट में दिये गये रिमांड पीटिशन में कहा है कि कमीशन का पैसा आमतौर पर नकद ही लिया जाता था, जिसे विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजार कर सफेद किया जाना था। ईडी को अब तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मंत्री आलमगीर आलम का ओएसडी (आॅफिसर आॅन स्पेशल ड्यूटी) संजीव लाल प्रभावशाली व्यक्तियों के लिए कमीशन लेता था और टेंडर मैनेज करने के साथ विभाग के इंजीनियरों से भी कमीशन के लेन-देन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता था।

ईडी ने कहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद निलम्बित चीफ इंजीनियर ने भी यह स्वीकार किया है कि वर्ष 2022 में संजीव लाल ने करोड़ों रुपये कमीशन के तौर पर लिये हैं। ईडी ने संजीव लाल और जहांगीर को इसलिए रिमांड पर लिया है, ताकि अन्य वरिष्ठ सरकारी पदाधिकारियों सहित अन्य वैसे अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके, जो कमीशन के जरिये करोड़ों रुपये की कमाई के इस खेल में शामिल हैं। ईडी ने सोमवार की छापेमारी के दौरान 35.23 करोड़ रुपये के साथ दो गाड़ियां भी जब्त की है, जिसका रजिस्ट्रेशन जहांगीर के नाम से है। लेकिन, उन गाड़ियों का इस्तेमाल संजीव लाल करता था।

Share this:

Latest Updates