Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIG POLITICAL STEP : आंध्र प्रदेश के सभी 24 मंत्रियों ने किया Resign, सीएम जगन मोहन रेड्डी बनाएंगे न्यू कैबिनेट, अगले विधानसभा चुनाव…

BIG POLITICAL STEP : आंध्र प्रदेश के सभी 24 मंत्रियों ने किया Resign, सीएम जगन मोहन रेड्डी बनाएंगे न्यू कैबिनेट, अगले विधानसभा चुनाव…

Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) में 7 अप्रैल को बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने Resign (इस्तीफा) कर दिया। कैबिनेट की बैठक में को सभी 24 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। खबरों के मुताबिक, सीएम जगन मोहन रेड्डी पूरी कैबिनेट को बदलने की तैयारी में हैं।

पूरी Cabinet dissolved

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आंध्र प्रदेश की कैबिनेट भंग (Dissolved) हो गई है। कैबिनेट की अंतिम बैठक पूरी करने के बाद सभी मंत्रियों ने राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। माना जा रहा है कि कैबिनेट के सभी मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल का नए सिरे से गठन होगा।

34 महीने तक संभाली जिम्मेदारी

गौरतलब है कि इन मंत्रियों ने आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार में 34 महीने तक जिम्मेदारी संभाली। इन मंत्रियों ने 8 जून 2019 को अपना पदभार संभाला था। इन मंत्रियों को 8 दिसंबर 2023 तक अपने पद पर रहना था। कोरोना महामारी समेत कई अन्य कारणों से कैबिनेट के पुनर्गठन को टाल दिया गया था। सीएम जगन मोहन रेड्डी के इस फैसले को 2024 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि 2024 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों का चयन किया जाएगा। सरकार बनने के बाद से जगन मोहन रेड्डी कैबिनेट का ये अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल है।

Share this:

Latest Updates