Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

HEAVY ATTACK : चीन में लाल आंखें दिखा रहा Corona, केवल शंघाई में 1 दिन में 20 हजार से अधिक नए केस…

HEAVY ATTACK : चीन में लाल आंखें दिखा रहा Corona, केवल शंघाई में 1 दिन में 20 हजार से अधिक नए केस…

China (चीन) में कोरोना वायरस फिर से लाल आंखें दिखा रहा है। उसका कहर कई शहरों में देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया से मिल रही खबर के अनुसार,उसके सबसे बड़े शहर एवं वैश्विक वित्तीय केंद्र शंघाई में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 20 हजार नए केस सामने आए हैं। यह लगातार छठा दिन है, जब शंघाई में कोरोना वायरस संक्रमण के 20 हजार नए मामले सामने आए हैं। इसके परिणामस्वरूप यह शहर चीन में संक्रमण का एक केंद्र बनता जा रहा है। शंघाई में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिसके मद्देनजर बड़ी संख्या में जांच की जा रही है।

बड़ी संख्या में हो रही जांच

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने 7 अप्रैल को बताया कि शंघाई में 322 सहित देश में स्थानीय स्तर पर फैले संक्रमण के 1,284 नए मामले सामने आए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक 6 April को देश में कोविड-19 के 21,784 नए मामले सामने आए थे। इनमें से 19,660 मामले केवल शंघाई के थे।

2.6 करोड़ है शंघाई की आबादी

करीब 2.6 करोड़ की आबादी वाले शंघाई में कई दिनों से लोगों को लॉकडाउन समेत अन्य कोविड-19 संबंधी पाबंदियों का पालन करना पड़ रहा है। शंघाई में तीन बार व्यापक स्तर पर लोगों की जांच की जा चुकी है। गौरतलब है कि चीन महामारी की शुरुआत के बाद से कोविड-19 की सबसे भयावह लहर का सामना कर रहा है।

Share this:

Latest Updates