Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

डीसीए सुपर डिवीजन लीग में अभिषेक मोइत्रा के शतक से रेलवे की भारी जीत

डीसीए सुपर डिवीजन लीग में अभिषेक मोइत्रा के शतक से रेलवे की भारी जीत

Dhanbad news: अभिषेक मोइत्रा के शानदार नाबाद शतक एवं पप्पू सिंह के नाबाद अर्धशतक की बदौलत डीएसए रेलवे ने शनिवार को डीसीए सुपर डिवीजन लीग में लोयाबाद स्टेशन क्लब को 9 विकेट के भारी अंतर से पराजित किया। लोयाबाद ने पहले खेलते हुए 36 ओवर 190 रन बनाए। इसमें राज ने 62, श्रीकांत ने 33 एवं अब्दुल रजाक में 28 रन बनाए। रेलवे की ओर से राहुल प्रसाद ने  चार एवं मनीष वर्धन ने दो विकेट लिए। जवाब में रेलवे ने एक विकेट पर 191 रन बनाकर मैच जीत लिया। अभिषेक मोइत्रा ने चार छक्के एवं 10 चौके की मदद से नाबाद 104 रन बनाए, जबकि पप्पू सिंह ने नावाद 72 रनों की पारी खेली।

Share this:

Latest Updates