Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

IPL cricket : केकेआर के ड्रेसिंग रूम में दिखे रोहित शर्मा तो अटकलों का बाजार हुआ गर्म 

IPL cricket : केकेआर के ड्रेसिंग रूम में दिखे रोहित शर्मा तो अटकलों का बाजार हुआ गर्म 

Rohit seen in KKR dressing room, IPL cricket 2024, BCCI news, cricket news, breaking news Cricket, IPL breaking news, Mumbai news : आईपीएल के अगले सत्र में मुम्बई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की ओर से खेल सकते हैं। इसके संकेत केकेआर के सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो से मिले हैं। इसमें रोहित और केकेआर के कोचिंग स्टाफ के सीनियर मेंबर अभिषेक नायर के बीच बातचीत हो रही है। हालांकि इसको कुछ समय बाद ही डिलीट कर दिया गया। इसके कुछ समय बाद ही रोहित ईडन गार्डंस में केकेआर के ड्रेसिंग रूम में बैठे दिखाई दिये। इसके बाद सोशल मीडिया में अटकलों का बाजार गर्म हो गया। कोलकाता और मुंबई के बीच मैच बारिश के कारण देर से शुरू हुआ। कोलकाता में लगातार बारिश के बीच ही प्रशंसक मैच शुरू होने का का इंतजार कर रहे थे, तभी रोहित को केकेआर के ड्रेसिंग रूम में देखा गया। इस दौरान वह कुछ खिलाड़ियों और सहायोगी स्टाफ के साथ बातचीत करते दिखे। इस तस्वीर में सहायक कोच अभिषेक नायर और गेंदबाजी कोच भरत अरुण के अलावा केएस भरत और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ी भी शामिल थे। वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और केकेआर के बॉलिंग कोच रहे वसीम अकरम चाहते हैं कि रोहित शर्मा अगले साल कोलकाता फ्रेंचाइजी में शामिल हों क्योंकि आईपीएल 2025 सीजन से पहले एक मेगा नीलामी होनी है। वसीम अकरम ने कहा था कि, मुझे लगता है वह अगले सीजन मुंबई इंडियंस में नहीं रहेंगे। मैं उन्हें केकेआर में देखना चाहूंगा। उनके रहने से केकेआर की बल्लेबाजी बेहतर होगी।

Share this:

Latest Updates