Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

MAHARASHTRA : अब शिवसेना के नेता यशवंत जाधव पर कसा आयकर विभाग का शिकंजा, करोड़ों रुपए की 41 संपत्तियां जब्त, कागजात दिखाने के लिए छह माह की मोहलत

MAHARASHTRA : अब शिवसेना के नेता यशवंत जाधव पर कसा आयकर विभाग का शिकंजा, करोड़ों रुपए की 41 संपत्तियां जब्त, कागजात दिखाने के लिए छह माह की मोहलत

आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने अब शिवसेना नेता यशवंत जाधव की मुंबई की 41 बेशकीमती संपत्तियों को जब्त किया है। इनमें दक्षिण मुंबई के भायखला के बिल्कवड़ी चेंबर बिल्डिंग के 31 फ्लैट, भायखला में इंपीरिकल क्राउन होटल, बांद्रा में आलीशान फ्लैट शामिल है। इन संपत्तियों की कीमत करोड़ों रुपए आंकी गई है।आयकर विभाग ने जब्त सभी प्रॉपर्टी के कागजात 6 महीने में देने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर आयकर विभाग इन सभी प्रॉपर्टी को नीलामी कर सकता है।

24 माह में 36 फ्लैट खरीदने का मामला उजागर

मालूम हो कि आयकर विभाग की टीम ने शिवसेना नेता और मुंबई नगर निगम के अध्यक्ष यशवंत जाधव के घर और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में दो बैग कागजात बरामद हुए थे। इन कागजातों की छानबीन में यशवंत जाधव द्वारा 24 महीने में 36 फ्लैट खरीदे जाने की जानकारी मिली। साथ ही यशवंत जाधव की पत्नी विधायक यामिनी जाधव तथा उनकी कंपनी न्यूज हाक मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर प्रापर्टी खरीदे जाने का भी पता चला है।

पैसे जमा करवाने के सबूत भी मिले

यशवंत जाधव द्वारा नजदीकी ठेकेदारों के माध्यम से अपने भागीदार विमल अग्रवाल के बैंक खाते में पैसे जमा करवाने के भी सबूत मिले हैं। बाद में इन्हीं पैसे से भायखला में यशवंत जाधव ने अपनी सास सुनंदा मोहिते के नाम पर इंपीरिकल क्राउन होटल खरीदने का पता लगा है। इस मामले में आयकर विभाग ने यशवंत जाधव के भतीजे और जीजा को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन दोनों आयकर विभाग के दफ्तर में नहीं गए थे। इसी वजह से शुक्रवार को आईटी की टीम ने यशवंत जाधव की 41 प्रॉपर्टी जब्त कर ली।

Share this:

Latest Updates