Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आप भी रहिए होशियार : ऐप बाइक राइडर ने अभिनेत्री को गाड़ी पर बैठाया और रास्ते में करने लगा बदसलूकी, इसके बाद..

आप भी रहिए होशियार : ऐप बाइक राइडर ने अभिनेत्री को गाड़ी पर बैठाया और रास्ते में करने लगा बदसलूकी, इसके बाद..

Bangla actress, You also be careful: App bike rider made the actress sit on the car and started misbehaving on the way, Kolkata top news, West Bengal top news : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक अलग किस्म की घटना हुई है। यहां एक टॉलीवुड अभिनेत्री को ऐप बाइक राइडर की बदसलूकी का शिकार होना पड़ा है। इस बाबत बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज करायी है। बताया जा रहा है कि बांग्ला अभिनेत्री शुक्रवार को शूटिंग खत्म होने के बाद घर लौटने के लिए ऐप के माध्यम से बाइक बुक की थी। इस बाइक पर सवार होकर अभिनेत्री टॉलीगंज से  अपने घर जा रही थी। रास्ते में युवा भारती क्रीडांगन के समीप अचानक बाइक चला रहे युवक ने गाड़ी की स्पीड कम कर दी। वह युवक अभिनेत्री से बदसलूकी करने लगा। 

बार-बार ब्रेक लेकर अपने शरीर से सटाना चाहता था 

वैसे रास्ते के दौरान भी वह बाइक राइडर गाड़ी रफ का चला रहा था। वह बार-बार ब्रेक मार कर अभिनेत्री को परेशान कर रहा था। लेकिन इन हरकतों को अभिनेत्री शुरुआत में भाप नहीं पाई। बाइक राइडर ब्रेक मारकर अपने शरीर से अभिनेत्री को सटाने की कोशिश कर रहा था। थोड़ी देर बाद आगे जाकर बाइक राइडर अभिनेत्री से बदसलूकी करने लगा तो अभिनेत्री को भान हुआ कि बाइक राइडर जानबूझकर गाड़ी रफ चल रहा था। आरोप है कि अभियुक्त ने अभिनेत्री को मारपीट करने की धमकी भी दी। अभिनेत्री के अनुसार अभियुक्त मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चला रहा था। इसका विरोध करने पर अभियुक्त ने उनके साथ बदसलूकी की और धमकी भी दी। घटना को लेकर उन्होंने 100 डायल कर पुलिस से शिकायत की। इसके बाद तुरंत कोलकाता पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अभिनेत्री को सुरक्षा देते हुए बाइक राइडर को हिरासत में ले लिया।

Share this:

Latest Updates