Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UP : योगी सरकार मनचलों को ऑन स्पॉट सिखा रही सबक, कानपुर में ACP ने एक ‘मंजनू’को 5 सेकंड में जड़े 5 थप्पड़

UP : योगी सरकार मनचलों को ऑन स्पॉट सिखा रही सबक, कानपुर में ACP ने एक ‘मंजनू’को 5 सेकंड में जड़े 5 थप्पड़

Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) में योगी आदित्यनाथ की सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में सभी कामों को अलग अंदाज में अंजाम तक पहुंचाने में सक्रिय दिखाने की कोशिश कर रही। मामला बड़े अपराधियों का हो या किसी भी क्षेत्र के माफिया का, सबकी रात की नींद और दिन का चैन काफर हो रहा है। किसके खिलाफ कब कैसे कार्रवाई होगी, इसके भय से सब कांप रहे हैं। ऐसा सरकार और पार्टी दोनों की ओर से दावा किया जा रहा है। ऐसे दावों कि रह-रहकर तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। अब पुलिस द्वारा मनचलों को सबक सिखाने का गजब का नजारा देखने को मिल रहा है। सड़कों पर अब ‘मंजनुओं’ को डर लगने लगा है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कानपुर का है।

मनचले को जड़े जा रहे थे थप्पड़ और बगल में खड़ी थी लड़की

अब कहा जाने लगा है कि प्रदेश पुलिस इन दिनों प्रदेश में किसी भी तरह के अपराध को कंट्रोल करने में ज्यादा ही सख्ती बरतने लगी है। गैंगस्टर, गुंडों और भू माफियाओं के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस मनचले युवकों पर भी नकेल कसने में लगी हुई है और छेड़खानी करने वाले युवकों को ऑन स्पॉट सबक सिखा रही है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कानपुर ACP ने युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक को घटनास्थल पर ही पांच सेकंड में ताबड़तोड़ 5 थप्पड़ जड़ दिए और युवती बगल में ही खड़े होकर यह सब देख भी रही थी।

Share this:

Latest Updates