Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विनोद सिंह को कोडरमा से जिता कर संसद भेजें : कल्पना सोरेन

विनोद सिंह को कोडरमा से जिता कर संसद भेजें : कल्पना सोरेन

Giridih news : पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि विनोद सिंह एक कर्मठ, जुझारू और जनसेवा करने की छविवाले नेता हैं। जब वह विधानसभा में गरजते हैं, तो अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। उन्होंने लोगों से कोडरमा के समुचित विकास के लिए ऐसे व्यक्ति को जिता कर संसद में भेजने की अपील की। कल्पना सोरेन मंगलवार को कोडरमा लोकसभा से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले के उम्मीदवार विनोद सिंह के समर्थन में तिसरी गांधी मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रही थीं।
उन्होंने गांडेय विधानसभा क्षेत्र में महिला कॉलेज और तिसरी में डिग्री कॉलेज खोलने का वादा किया। भाजपा और मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केन्द्र सरकार से 01 लाख 36 हजार करोड़ रुपये मांगने की हिम्मत की। झारखंडियों के विकास की बात करनेवाले नेता को एक साजिश के तहत जेल में डाल दिया गया है। चुनाव में जनता भाजपा उम्मीदवार को हरा कर इसका जवाब देगी।
राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के शासन में पीएम मोदी ने जनता को सिर्फ झूठे आश्वासन दिये। उन्होंने लोगों से इस बार चुनाव में पीएम मोदी के झांसे में नहीं आने की अपील की। भाकपा माले प्रत्याशी विनोद सिंह ने कहा कि गिरिडीह जिले का सबसे सुनहरा प्रखंड तिसरी की चमक आज खो-सी गयी है। यहां के सांसद और विधायक ने जो वादा किया था, वह अब तक पूरा नहीं हुआ। सभा को पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने भी सम्बोधित किया।

Share this:

Latest Updates