Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोदी फिर से पीएम बने, तो फिर नहीं होंगे चुनाव : खड़गे 

मोदी फिर से पीएम बने, तो फिर नहीं होंगे चुनाव : खड़गे 

Maharajganj news : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झूठों का सरदार करार देते हुए दावा किया कि अगर फिर से वह प्रधानमंत्री बने, तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे। महराजगंज में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रमुख घटक कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर वादों से मुकरने का आरोप लगाया। 

मंच पर समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव शिवपाल सिंह यादव समेत गठबंधन के कई नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं। मोदी झूठे हैं और मैं बार-बार कहता हूं कि मोदी झूठों के सरदार हैं। उन्होंने दावा किया कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने, तो आगे चुनाव नहीं होंगे। दलितों, आदिवासी, पिछड़े, महिला के कोई उम्मीदवार नहीं होंगे। खड़गे ने सभा में जाति आधारित जनगणना की चर्चा करते हुए शिवपाल सिंह यादव और समाजवादी नेता दिवंगत राम मनोहर लोहिया की सराहना की। उन्होंने सभा में भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक संदर्भों के साथ महराजगंज के पूर्व सांसद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिब्बन लाल सक्सेना को याद किया। खड़गे ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह को भी श्रद्धांजलि दी और उन्हें पूर्वांचल के विकास का श्रेय दिया। कांग्रेस नेता ने स्थानीय सांसद और केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का जिक्र करते हुए कहा कि आपने जिसे सांसद चुना उन्होंने आपके लिए कोई काम नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि यहां का जिला मुख्यालय रेल लाइन से नहीं जुड़ा है। क्षेत्र के पिछड़ेपन की चर्चा करते हुए खड़गे ने कहा कि यहां मोदी जी के जमाने में बहुत-सी चीनी मिलें गायब हो गयीं, लेकिन यहां के मुख्यमंत्री व मंत्री क्यों चुप बैठे हैं? वहीं, उन्होंने साफ किया कि हम किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं लड़ रहे, चाहे वह मोदी हों या योगी हों, हम व्यक्तिगत नहीं लड़ रहे। कांग्रेस को देश के विकास का श्रेय देते हुए खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया, मोदी जी, हम कुछ नहीं करते, तो आज लोकतंत्र में आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते थे। आप जो प्रधानमंत्री बने, कांग्रेस की वजह से, क्योंकि हमने संविधान बनाया। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उसी लोकतंत्र और संविधान को आप तोड़ना चाहते हो, खत्म करना चाहते हो। यह कभी नहीं होगा, इस देश के दलित, आदिवासी, पिछड़े लोग और किसान तथा समझदार लोग कभी आपको लोकतंत्र तोड़ने नहीं देंगे, आप टूट जायेंगे, लेकिन संविधान कभी टूटेगा नहीं। 

Share this:

Latest Updates