Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ROAD ACCIDENT : तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, चार महिलाओं की मौत, 10 लोगों की हालत गंभीर

ROAD ACCIDENT : तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, चार महिलाओं की मौत, 10 लोगों की हालत गंभीर

तेलंगाना के हनमकोंडा जिले के श्यामपेट मंडल में शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। घटनास्थल पर चार महिलाओं ने दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पत्तीपाका ग्राम निवासी 25 से अधिक खेत मजदूर जयशंकर भूपलपल्ली जिला के मल्लप्पल्ली मंडल के निकट मिर्ची की फसल काटने के लिए एक ट्राली ऑटो में जा रहे थे।

ट्राली ऑटो और लारी में हुई सीधी टक्कर

इसी दौरान मदारी पेट के निकट कस्तूरबा गुरुकुल पाठशाला के सामने ट्राली ऑटो की एक लारी से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मंजुला (45), रेणुका (48), विमला (50) और कोमुरम्मा (48) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा ट्राली ऑटो में सवार अन्य 10 लोग घायल हो गए जिनका इलाज वरंगल एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। घायलों में तीन लोगों की हालत काफी नाजुक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तहकीकात जारी है।

Share this:

Latest Updates