Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारत विश्व की तीसरी इकोनामी बनेगा : डॉ. मुनमुन शरण

भारत विश्व की तीसरी इकोनामी बनेगा : डॉ. मुनमुन शरण

राजकमल के कॉमर्स बच्चों के बीच सेमिनार आयोजित

ऐसे आयोजनों से बच्चों का उत्साहवर्द्धन होता है : एस के मिश्रा

Dhanbad news : राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में एक दिवसीय कॉमर्स सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें अतिथि के रूप में विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र  विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुनमुन शरण एवं सीए कन्हैया केजरीवाल रहे साथ ही दोनों ने निर्णायक की भूमिका का निर्वाहन किया। उन्होंने कहा कि भारत अभी विश्व का पांचवां इकोनामी है, लेकिन शीघ्र ही यह तीसरी इकोनामी बनेगा। विश्व पर भारत की पकड़ बढ़ती जा रही है। अर्थव्यवस्था के रूप में भारत की सोच को विश्व समझने लगा है और उसका अनुकरण करने लगा है।

 ‘रोल ऑफ़ इंडिया एज़ अ ग्लोबल इकोनामिक इन द कंटेस्ट ऑफ G-20 समिट 2023’ विषय पर आयोजित सेमिनार में विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का उत्साहवर्द्धन होता है और एक स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा का जन्म होता है। बच्चों को अर्थव्यवस्था से जुड़ी जानकारियां प्रदान करने के लिए कॉमर्स सेमिनार एक उचित मंच है। बताते चलें कि कॉमर्स सेमिनार का आयोजन सबसे पहले राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर ने ही किया था ।

IMG 20240516 WA0005

ज्ञात हो कि यह सेमिनार राजकमल के  कॉमर्स डिपार्टमेंट ने आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में 12 छात्र-छात्राओं ने बड़ी उत्साह के साथ अपने तर्क को रखा एवं  मुख्य अतिथि तथा निर्णायक को निर्णय लेने में पशो पेश में डाल दिया। इसमें अंशिका कंठ प्रथम, कृति झा द्वितीय एवं अनुष्का कुमारी व अपूर्वा गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं।

इनके अलावा दिव्यांशु अरोड़ा, कीर्ति झा, वैभव शर्मा, इशिका थोर, मयंक राज गुप्ता, आलोक कुमार, प्रांजल अविषि एवं शिवम मोदी तथा कृष्णा किशोर ने भी अपने वक्तव्य दिये।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्या उमा मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार के अलावा कॉमर्स विभाग के शिक्षक उत्तम कुमार तिवारी, सूरज कुमार, संजीव पटनायक, श्रीकांत अधिकारी, अरुण मिश्रा, पवन तिवारी, दीपांकर खवास एवं प्रियंका चौधरी उपस्थित थीं।

Share this:

Latest Updates