Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इंदौर में चंदन नगर ब्रिज के पास खड़ी ट्रक से टकरायी कार, 08 लोगों की मौत

इंदौर में चंदन नगर ब्रिज के पास खड़ी ट्रक से टकरायी कार, 08 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता का किया एलान

Indore news, MP news : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बेटमा थाना क्षेत्र में चंदन नगर ब्रिज के पास बुधवार रात इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाई-वे पर एक कार टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से जा टकरायी। इस हादसे में कार सवार नौ लोगों में से आठ की मौके पर मौत हो गयी। मृतकों में एक महिला भी है। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। शवों को रात में बेटमा के अस्पताल में रखवाया गया था। गुरुवार सुबह सभी शवों को इंदौर के जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

बेटमा पुलिस थाने के अनुसार कार सवार लोग आलीराजपुर जिले के ग्राम बोरी में कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। उन्हें गुना जाना था। इसी दौरान बेटमा थाना क्षेत्र में चंदन नगर ब्रिज के पास रात करीब 10.30 बजे यह हादसा हो गया। कार तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया। सूचना मिलने पर देर रात पुलिस और प्रशासन की टीम भी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। शव कार में बुरी तरह फंस गये थे, जिन्हें ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला गया।

इंदौर ग्रामीण क्षेत्र के एएसपी रूपेश द्विवेदी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि कार में कुल नौ लोग सवार थे, जिनमें से आठ लोगों की मौत हो गयी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गम्भीर बतायी जा रही है। हादसे के बाद वाहन का चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

Share this:

Latest Updates