Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पद्मश्री से सम्मानित वयोवृद्ध लेखिका मालती जोशी का निधन

पद्मश्री से सम्मानित वयोवृद्ध लेखिका मालती जोशी का निधन

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : पद्म श्री से सम्मानित वयोवृद्ध लेखिका मालती जोशी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार ने निधन की पुष्टि की है। मालती जोशी पिछले कुछ समय से आइसोफेगस के कैंसर से पीड़ित थीं। उनका निधन बुधवार को दिल्ली में उनके पुत्र सच्चिदानंद जोशी के आवास पर हुआ। सच्चिदानंद जोशी प्रसिद्ध साहित्यकार और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के सदस्य सचिव हैं। अंतिम समय में उनके दोनों पुत्र ऋषिकेश और सच्चिदानंद तथा पुत्रवधुएं अर्चना और मालविका उनके पास थे। पचास से अधिक हिन्दी और मराठी कथा संग्रहों की लेखिका मालती जोशी शिवानी के बाद हिन्दी की सबसे लोकप्रिय कथाकार मानी जाती रही हैं। मालती जोशी की अनूठी कहानी कहने की शैली साहित्यिक दुनिया में एक विशेष स्थान रखती है। उनके काम पूरे भारत के कई विश्वविद्यालयों में शोध का विषय रहे। उनके साहित्यिक योगदान ने पाठकों और विद्वानों पर समान रूप से अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने 60 से अधिक किताबें लिखी हैं। मालती जोशी को साहित्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए 2018 में प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Share this:

Latest Updates