Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राज्य की तीन लोकसभा सीटों पर थमा चुनाव प्रचार का शोर, मतदान कल

राज्य की तीन लोकसभा सीटों पर थमा चुनाव प्रचार का शोर, मतदान कल

Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होगा। इनमें कोडरमा, चतरा और हजारीबाग हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इन सीटों पर शनिवार को प्रचार थम गया।

इन तीन सीटों पर कुल 54 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें दो महिलाओं के साथ 23 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। चतरा लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 22 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर कांग्रेस के केएन त्रिपाठी और भाजपा से कालीचरण सिंह आमने-सामने हैं। हजारीबाग सीट से 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। यहां पर भाजपा के मनीष जायसवाल और कांग्रेस के जेपी पटेल आमने-सामने हैं।

कोडरमा से 15 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट से भाजपा की अन्नपूर्णा देवी और सीपीआई एमएल के विनोद सिंह आमने-सामने हैं। इन तीनों सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव में 64-66 प्रतिशत मतदान हुआ था। तीनों सीटों पर पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Share this:

Latest Updates