Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गांडेय उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने बेंगाबाद में किया रोड शो

गांडेय उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने बेंगाबाद में किया रोड शो

Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update, 

Giridih news :  गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को बेंगाबाद के विभिन्न गांवों में रोड शो किया। इस दौरान उन्हें देखने को लिए लोगों का जनसमूह उमड़ पड़ा। कल्पना ने भी सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।

इससे पहले जब कल्पना सोरेन गिरिडीह पहुंचीं तो झामुमो कार्यकर्ताओं ने सोनबाद शिव मंदिर के पास उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुखिया चमेली देवी के नेतृत्व में कई महिलाएं उनसे मिलीं और अपनी समस्याएं साझा कीं। इस दौरान सभी महिलाएं उनसे मिल कर बेहद खुश दिखाई दीं और उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।

इसके बाद कल्पना सोरेन का काफिला कर्णपुरा, महुआर, बेंगाबाद, छोटकी खरगडीहा, खुरचुट्टा, पारडीह, घुठिया, फिटकोरिया, विशनपुर, चपुआडीह, करमजोरा, नैयाडीह, झलकडीहा, धावाटांड़, डाकबंगला, हरिलाडीह गांव पहुंचा। उनके पीछे पीछे बाइक व चार पहिया वाहन से झामुमो कार्यकर्ता चल रहे थे। इस दौरान उन्हें ग्रामीणों का अपार जनसमर्थन मिला। कल्पना भी हर चौक-चौराहे पर हाथ जोड़ कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

Share this:

Latest Updates