Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झमाझम बारिश से सुहाना हुआ राजधानी रांची का मौसम, 25 मई तक होती रहेगी हल्की बारिश 

झमाझम बारिश से सुहाना हुआ राजधानी रांची का मौसम, 25 मई तक होती रहेगी हल्की बारिश 

Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update  : राजधानी रांची में रविवार को दोपहर दो बजे के बाद झमाझम बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी पड़े। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। राज्य में 25 मई तक गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। झारखंड के पूर्वी, दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में 20 और 21 मई को कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 22 मई को भी राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। 23 मई को राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में गरज के साथ हल्की बारिश की सम्भावना है। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, 20, 21 और 22 मई को गरज के साथ बारिश, वज्रपात व तेज हवाएं चलने की आशंका जतायी है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार से चल सकती है।

इन जिलों में होगी गरज के साथ बारिश 

मौसम विभाग ने गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़ व रांची जिले के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश की संभावना जतायी है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। साथ ही, हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 20 मई को गढ़वा, पलामू, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं हीट वेब की स्थिति देखी जा सकती है। 21 मई को गढ़वा, पलामू, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं हीट वेब की स्थिति देखी जा सकती है। झारखंड के पूर्वी, दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में 20 और 21 मई को कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 22 मई को भी राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। 23 मई को राज्य के पूर्वी, दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में गरज के साथ हल्की बारिश की सम्भावना है।

Share this:

Latest Updates