Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JAMMU-KASHMIR : इंडियन आर्म्ड फोर्सेज ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी…

JAMMU-KASHMIR : इंडियन आर्म्ड फोर्सेज ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी…

Jammu kashmir(जम्मू-कश्मीर) के अनंतनाग में मुठभेड़ में भारतीय सुरक्षा बलों (Indian armed forces) ने लश्कर कमांडर को मार गिराया है। मारे गए लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर की पहचान निसार डार के रूप में हुई है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बचाया कि सिरहामा इलाके में सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है।

6 अप्रैल को मारे गए थे दो आतंकी

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में 6 April को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों अंसार गजवतुल हिंद और लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की पहचान अंसार गजवतुल हिंद के सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ ​​मुआविया और लश्कर के उमर तेली उर्फ ​​तल्हा के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि दोनों इस साल की शुरुआत में श्रीनगर के खोनमोह इलाके में एक सरपंच की हत्या सहित कई अन्य आतंकी मामलों में वांछित थे। दोनों आतंकवादियों ने हाल ही में त्राल में अपना ठिकाना बना लिया था।

Share this:

Latest Updates