Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…जब दुनिया की सबसे छोटी महिला ‘द ग्रेट खली’ के साथ करती नजर आई मस्ती, देखें वीडियो

…जब दुनिया की सबसे छोटी महिला ‘द ग्रेट खली’ के साथ करती नजर आई मस्ती, देखें वीडियो

…When the world’s smallest woman was seen having fun with ‘The Great Khali’, then…, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Nagpur news, Maharashtra news : जो मीडिया की पहुंच से बाहर होता है, वह सोशल मीडिया पर सहज रूप से उपलब्ध हो जाता है। कुछ ऐसी चीजें, कुछ ऐसी बातें, जो लोगों को चौंकती हैं। हाल ही में दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला ज्योति आम्गे के साथ ‘द ग्रेट खली’ ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। खली एक हाथ से ही ज्योति को पूरी तरह उठा लेते हैं और फिर हवा में घुमाते हैं। बाद में वो उन्हें अपने पैर पर बिठा लेते हैं। इस दौरान ज्योति भी खूब हंसती हुई दिखती हैं।

इस वीडियो को अभी तक 15.8 मिलियन से ज्यादा लोगों ने अब तक देख लिया 

रिएक्शन से पता चल रहा है कि ये वीडियो जहां कुछ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, तो वहीं कुछ लोग इसे देखकर खली की आलोचना कर रहे हैं। वीडियो को खली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को अभी तक 15.8 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जिन सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को फन के तौर पर देखा उन्होंने तमाम मजाकिया कमेंट्स किए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘लगता है जैसे खिलौना पकड़ा है।’ दूसरा यूजर लिखता है, ‘सर का टैडी बीयर।’ तो वहीं कुछ लोगों ने इसकी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, ‘खली सर वो एक वयस्क है।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘वो एक वयस्क महिला है, क्या उसे इस तरह पकड़ना ठीक है?’

नागपुर की हैं दुनिया की सबसे छोटी कद की महिला 

गौरतलब है कि 16 दिसंबर, 1993 को जन्मीं ज्योति महाराष्ट्र के नागपुर की हैं। वो 30 साल की हो गई हैं। उनके नाम दुनिया के सबसे छोटे कद वाली महिला का खिताब है। ज्योति दुनिया घूम चुकी हैं। वो तमाम सिलेब्रिटीज से मिली हैं। उन्होंने देश-विदेश के बड़े शोज में भी हिस्सा लिया है। वहीं अपना 30वां जन्मदिन उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाया। ज्योति के चेहरे पर हमेशा ही बड़ी सी मुस्कान रहती है। ज्योति का कहना है कि उनका अभी तक का जन्मदिन का सबसे खास तोहफा उन्हें अपने 18वें जन्मदिन पर मिला था। जब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम उनसे मिलने आई थी और उनके दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला होने की पुष्टि हो गई थी।

Share this:

Latest Updates