Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची पहुंचे धोनी को देखने उमड़े प्रशंसक

रांची पहुंचे धोनी को देखने उमड़े प्रशंसक

Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update : चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में टीम के बाहर होने के बाद अपने घर रांची पहुंच गये हैं। इस दौरान धोनी निराश नजर आये। सीएसके रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ अंतिम लीग मैच में हार के बाद प्लेआफ से बाहर हो गयी थी। धोनी टीम की हार के बाद तत्काल ही ड्रेसिंग रूम में चले गए। यहां तक कि उन्होंने आरसीबी के खिलाड़ियों से हाथ भी नहीं मिलाया। अटकलें हैं कि धोनी का ये अंतिम टूर्नामेंट होगा।
धोनी आरसीबी के खिलाफ अंतिम ओवरे में आउट हो गये थे। ऐसे में अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाने से वह आहम थे। घर लौटने के बाद का उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है। इसमें धोनी रांची एयरपोर्ट से बाहर निकलकर लाल रंग गाड़ी में बैठते दिख रहे हैं। इस दौरान उनको देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ नजर आयी। प्रशंसक उनकी तस्वीर लेते नजर आये। धोनी अभी रांची के सिमलिया में स्थित धोनी अपने बंगले पर कुछ दिन आराम करेंगे। धोनी के बंगले में उनके पालतू डॉग के अलावा कई सारे पेट्स हैं जिनके साथ धोनी समय बिताते हैं। वहीं रांची के सैंबो में धोनी का फार्म हाउस है।

Share this:

Latest Updates