Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : भाई के साले से करना चाहती थी शादी, लड़के ने इनकार किया तो खा लिया जहर, इस घटना से दुखी लड़की के पांच और सहेलियों ने भी उठाया खौफनाक कदम…

BIHAR : भाई के साले से करना चाहती थी शादी, लड़के ने इनकार किया तो खा लिया जहर, इस घटना से दुखी लड़की के पांच और सहेलियों ने भी उठाया खौफनाक कदम…

बिहार अंतर्गत औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह सहेलियों ने विषैला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। इनमें से तीन की मौत हो गई। वहीं तीन लड़कियों का अभी मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे

इस बाबत एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि मरने वाली एक लड़की अपने भाई के साले से प्रेम करती थी। उसने सहेलियों के साथ अपने प्रेम का इजहार कर शादी की पेशकश की। मगर लड़के ने मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने दुखी होकर जहर खा लिया और अपनी जान दे दी। इस आशय की सूचना मिलने के बाद लड़की के और पांच सहेलियों ने जहर खा लिया। इसके बाद इन लड़कियों की हालत गंभीर हो गई। गांव वालों ने इन लड़कियों को बचाने की कोशिश की। लेकिन तीन लड़कियों की मौत हो गई। बाकी तीन लड़कियों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही सीओ अवधेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह और अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी गांव पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।

Share this:

Latest Updates