Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रफ्तार की मार : सड़क पार कर रही एक साथ 4 महिलाओं को कार ने कुचल डाला, इसके बाद…

रफ्तार की मार : सड़क पार कर रही एक साथ 4 महिलाओं को कार ने कुचल डाला, इसके बाद…

Four women crossing the road were crushed by a car, after which…, Kanpur news, Kanpur road accident, UP news :कानपुर से एक बुरी खबर है। जिले के महाराजपुर थाने के समीप सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार महिलाओं की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने को यह जानकारी दी। कानपुर के पुलिस उपायुक्त (पूर्वी क्षेत्र) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात महाराजपुर थाने के पास जीटी रोड पर कुछ महिलाएं सड़क पार कर रही थीं। इसी बीच वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में सरिता (40), पूनम पांडे (40), ज्योति तिवारी उर्फ रूपा (30) और दिव्या उर्फ चंचल (26) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में अपर्णा नामक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Share this:

Latest Updates