Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अपने गुरु को धोखा देनेवाला दिल्ली के लोगों का विश्वास कैसे जीत सकता है : राजनाथ

अपने गुरु को धोखा देनेवाला दिल्ली के लोगों का विश्वास कैसे जीत सकता है : राजनाथ

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नजफगढ़ पहुंचे। यहां रोशन गार्डन में आयोजित जनसभा में उन्होंने आम आदमी पार्टी (आआपा) तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली की आलोचना की। राजनाथ सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया है। वह दिल्ली के लोगों का विश्वास कैसे जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति पर कैसे विश्वास किया जा सकता है कि वह दिल्ली की जनता को धोखा नहीं देगा। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि जो दिल्ली सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकी, उसे सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आआपा कांग्रेस गठबंधन की ‘बी’ टीम के रूप में काम कर रही है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नेवाले केजरीवाल भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गये हैं। केजरीवाल इन दिनों बाहर निकल कर प्रचार कर रहे हैं। झूठे वादे कर रहे हैं। पहले भी वादे किये थे कि मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी मुख्यमंत्री आवास में नहीं जाऊंगा, लेकिन उन्होंने अपने आवास में शीश महल तैयार कर दिया।
राजनाथ सिंह ने राज्यसभा सदस्य स्वाति मालिवाल पर हुए हमले की भर्त्सना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 दिन तक चुप्पी साधे रहे और अब कह रहे हैं कि मामले की जांच चल रही है। राजनाथ सिंह ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि जिस दिल्ली पुलिस पर आआपा को भरोसा नहीं था, आज दिल्ली पुलिस की जांच पर भरोसा हो गया है। उन्होंने कहा कि जो सरकार माता बेटियों की सुरक्षा नहीं कर सकती है, उसे सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं हैं।

Share this:

Latest Updates