Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लोकसभा का चुनाव भाजपा बनाम त्रस्त जनता है : कल्पना सोरेन

लोकसभा का चुनाव भाजपा बनाम त्रस्त जनता है : कल्पना सोरेन

Election 2024, Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update, Godda news : झामुमो नेता कल्पना सोरेन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव एनडीए बनाम आईएनडीआईए नहीं, बल्कि भाजपा बनाम त्रस्त जनता है। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने पिछड़ों के लिए 27 प्रतिशत के आरक्षण को विधानसभा से पारित कराया, लेकिन यह राजभवन में जाकर रुक जाता है, क्योंकि भाजपावाले इसे झारखंड में लागू नहीं करना चाहते। कल्पना रविवार को गोड्डा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव के पक्ष में आयोजित जनसभा में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने इस क्षेत्र में 15 साल एक व्यक्ति को दिया है। अब समय आ गया है कि आपके लिए हमेशा आवाज उठानेवाले को चुनें। प्रदीप यादव की दमदार आवाज विधानसभा में गूंजती है। अब इनकी आवाज आप लोगों के आशीर्वाद से संसद में गूंजेगी।

इंडी गठबंधन की लहर चल रही है

कल्पना ने कहा कि हिन्दुस्तान में इंडी गठबंधन की लहर चल रही है। आपका वोट ही हेमन्त सोरेन को जेल से निकलेगा। चार जून के बाद जब इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी, तब हेमन्त दादा आपके साथ होंगे। झारखंड में तीन चरण का चुनाव हो चुका है। इसमें जनता ने हमें आश्वस्त कर दिया है कि इंडी गठबंधन के सारे प्रत्याशी जीत रहे हैं। एक जून को तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है। वहां भी गठबंधन के प्रत्याशियों को मजबूत कराना है। इंडी गठबंधन को दिल्ली पहुंचने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है। कल्पना सोरेन ने कहा कि दिल्ली का तख्त हिलनेवाला है।

Share this:

Latest Updates