Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CORONA : बूस्टर डोज लगाने के लिए 150 रुपये से ज्यादा सर्विस चार्ज नहीं ले सकेंगे निजी अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया निर्देश

CORONA : बूस्टर डोज लगाने के लिए 150 रुपये से ज्यादा सर्विस चार्ज नहीं ले सकेंगे निजी अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया निर्देश

देश में 18 वर्ष से ऊपर वाले सभी लोगों के लिए बूस्टर डोज लगाने की अनुमति मिलने के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निजी अस्पतालों के लिए सर्विस चार्ज की दरें निर्धारित कर दी हैं। मंत्रालय के मुताबिक कोई भी निजी अस्पताल कोरोना रोधी वैक्सीन लगाने के लिए 150 रुपये से ज्यादा सर्विस चार्ज नहीं ले सकेगा। निजी अस्पताल वैक्सीन की कीमत के साथ 150 रुपये से ज्यादा सर्विस चार्ज नहीं ले सकेगा।

बूस्टर डोज की कीमत घटाई

उधर, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और भारत बायोटेक ने कोरोना के बूस्टर डोज की कीमत घटा दी है। एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि सीरम इंस्टीट्यूट ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये करने का निर्णय लिया है। वहीं, भारत बायोटेक की वैक्सीन की कीमत 1200 रुपये से घटाकर अब 225 रुपये कर दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की समीक्षा
भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों के साथ टीकाकरण को लेकर बैठक की और राज्यों में चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि बूस्टर डोज के लिए अलग से कोविन पर रजिस्ट्रेशन कराने के आवश्यकता नहीं है। इसी के साथ मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों को पहला और दूसरा डोज जिस कंपनी का लगाया गया है एहतियाती खुराक भी उसी कंपनी की लगाई जाए।

Share this:

Latest Updates