Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय : कल्पना सोरेन

केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय : कल्पना सोरेन

Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update, Jamtara news : पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि इस बार केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय है। भाजपा ने जिस तरह तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को षड्यंत्र के तहत जेल भेज दिया, उसी तरह जनता भी इस बार इंडिया गठबंधन के साथ मिल कर भाजपा को खत्म कर देगी।
कल्पना सोरेन जामताड़ा के वेना मैदान में बुधवार को दुमका लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने नलिन के लिए वोट भी मांगे। कल्पना ने कहा कि जब शिबू सोरेन ने सिर नहीं झुकाया, तो हेमन्त सोरेन कैसे सिर झुका देंगे। हेमन्त सोरेन के साथ पूरे झारखंड की अवाम है। साढ़े तीन करोड़ जनता उनके साथ है।
कल्पना ने कहा कि झारखंड में तीन चरणों का चुनाव हो गया है। चुनाव का परिणाम साफ हो गया है। जनता ने इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को अपना मत दिया है। संथाल परगना में आखिरी चरण के चुनाव में भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम हो रहा है और दुमका, राजमहल, गोड्डा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी भारी मतों से जीत रहे हैं।

Share this:

Latest Updates