Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इसलिए 12 जुलाई को ही तय की गई अनंत-राधिका की शादी की तिथि, आप भी जानिए…

… और इसलिए 12 जुलाई को ही तय की गई अनंत-राधिका की शादी की तिथि, आप भी जानिए…

Mumbai news, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : दुनिया के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बोटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तिथि और जगह की जानकारी सार्वजनिक हो चुकी है। बता दें क‌ि मुकेश अंबानी के छोटे बेटे की शादी 12 जुलाई को मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। शादी पारंपरिक हिंदू वैदिक रीति होगी। बता दें क‌ि 12 से 14 जुलाई को होने वाले फंक्शंस में ट्रेडिशन, कल्चर और एंटरटेनमेंट की झलक दिखेगी। शादी में 40 डांसर्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी।

शादी की तिथि 12 जुलाई ही क्यों

याद कर लीजिए, शादी वाले दिन यानी 12 जुलाई को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन विवाह बंधन में बंधने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार मुख्य विवाह समारोह शुक्रवार, 12 जुलाई को शुभ विवाह समारोह के साथ शुरू होंगे। शनिवार, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद का दिन होगा। रविवार, 14 जुलाई को मंगल उत्सव या वेडिंग रिसेप्शन होगा। 12 जुलाई का दिन बेहद खास होने वाला है। दरअसल, इस दिन कुछ शुभ संयोग बन रहे हैं जो विवाह के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 12 जुलाई की दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से सप्तमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी जो विवाह के लिए अत्यंत शुभ रहेगी। इस दिन रवि योग और हस्त नक्षत्र भी पड़ रहा है। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, इस योग और नक्षत्र में किए गए सभी कार्य अत्यंत शुभ फलदायी और सफल सिद्ध होते हैं।

Share this:

Latest Updates