Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सोनिया गांधी का आशीर्वाद लेने कांग्रेस के अमेठी से नवनिर्वाचित सदस्य किशोरी लाल पहुंचे 10 जनपथ

सोनिया गांधी का आशीर्वाद लेने कांग्रेस के अमेठी से नवनिर्वाचित सदस्य किशोरी लाल पहुंचे 10 जनपथ

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news  : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अमेठी से नवनिर्वाचित सदस्य किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर पहुंचे। उन्होंने यहां पर पहुंच कर सोनिया गांधी का आशीर्वाद लिया। वह राहुल गांधी का भी विजयी प्रमाण पत्र लेकर यहां आये हैं।

बुधवार को 10 जनपथ से निकलते समय लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य किशोरी लाल शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मैं अपने साथ राहुल गांधी का विजयी प्रमाण पत्र लाया था और मैडम (सोनिया गांधी) का आशीर्वाद लिया।’ उन्होंने कहा कि इस मौके पर प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

किशोरी लाल शर्मा ने कहा, ‘यहां पर मौजूद नेताओं ने मुझसे विनम्र बने रहने को कहा, जैसा मैं हूं। उन्होंने मुझसे यही कहा कि भले ही लोगों ने मुझे वोट दिया हो या नहीं, मैं हर किसी का निर्वाचित लोकसभा सदस्य हूं और मैं हूं। सबके लिए काम करूंगा…अमेठी के लोगों को शामिल किये बिना मैं कभी कोई योजना नहीं बनाऊंगा।’

Share this:

Latest Updates