Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बंगाल में चुनावी परिणाम देख बौखलाए उपद्रवी, बर्दमान में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला…

बंगाल में चुनावी परिणाम देख बौखलाए उपद्रवी, बर्दमान में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला…

Kolkata news, Kolkata update, West Bengal news, West Bangal update : पश्चिम बंगाल में मतगणना के दो दिन बाद भी कुछ जगहों पर राजनीतिक हिंसक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला है दुर्गापुर और बर्धमान का है, जहां टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के भिड़ने की घटनाएं सामने आई हैं।  बर्धमान में भाजपा जिला कार्यालय पर कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया। भाजपा का आरोप है कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर लाठी-डंडों और पत्थर के साथ हमला किया।

पत्थरबाजी में तीन कार्यकर्ता घायल, गाड़ियों में तोड़फोड़

भाजपा कार्यालय पर पत्थरबाज़ी करने के साथ ही बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। यही नहीं, इस हमले में तीन भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौक़े पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। बहरहाल, घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है।

विधायक के कार्यालय पर भी हमला, दस्तावेज लूट लिए

इधर, दुर्गापुर में गुरुवार की सुबह भाजपा विधायक के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की शिकायतें आईं। दुर्गापुर इस्पात नगर में आर्टिलरी रोड पर विधायक के कार्यालय में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई और  लूटपाट की गई। दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लक्ष्मण घरुई ने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद से तृणमूल समर्थित बदमाश उनके विभिन्न कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रहे हैं। आरोप लगाया कि विधायक के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लूट लिए गए।

Share this:

Latest Updates