Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दिल्ली की फैक्ट्री में लगी आग, तीन मजदूरों की मौत 

दिल्ली की फैक्ट्री में लगी आग, तीन मजदूरों की मौत 

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : दिल्ली के नरेला स्थित फैक्ट्री में शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे आग लग गयी। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में मौजूद तीन मजदूरों की मौत हुई और 06 लोग बुरी तरह झुलस गये। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर फैक्ट्री में मौजूद कुछ लोगों को रेस्क्यू किया। 

दिल्ली फायर विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे नरेला स्थित श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली।  सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम शुरू किया और फैक्ट्री में अंदर मौजूद 09 लोगों को रेस्क्यू किया, जिसमें से तीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और अन्य को इलाज के लिए नरेला एसएचआरसी अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। 

Share this:

Latest Updates