Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

12 वर्ष बाद एक शादी समारोह में हुई मुलाकात और दोनों रो पड़े, क्या है कहानी, जानिए उनकी ही जुबानी

12 वर्ष बाद एक शादी समारोह में हुई मुलाकात और दोनों रो पड़े, क्या है कहानी, जानिए उनकी ही जुबानी

National news : उत्तर प्रदेश के रामपुर में 12 वर्ष पहले तलाक ले चुके पति-पत्नी ने दोबारा निकाह कर लिया। एक शादी समारोह में दोनों की मुलाकात हुई थी। बातचीत के बाद दोनों को अपनी गलती का अहसास हुआ, वे रो पड़े। आखिर में उन्होंने फिर से साथ रहने का फैसला कर लिया। फिलहाल, तलाक ले चुके दंपति ने दोबारा से निकाह कर लिया है।

आठ वर्ष साथ-साथ रहे, फिर विवाद इतना बढ़ा कि तलाक की नौबत आ गई

पूरा मामला थाना अजीम नगर का है, जहां इमरता गांव निवासी अफसर अली का विवाह 2004 में रामपुर की एक युवती से हुआ था। शादी के आठ साल के बाद अफसर अली का अपनी पत्नी से कुछ विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ा कि तलाक की नौबत आ गई। एक दिन अफसर अली ने पत्नी को तलाक दे दिया। शादी के 8 साल जो साथ में गुजरे इस दौरान अफसर अली के तीन बेटी और एक बेटा हुआ, जिसमें तलाक के बाद बेटी अफसर अली की पत्नी ले गई और दो बेटी व एक बेटा अफसर अली के साथ रह रहे थे। हालांकि, तलाक के बाद दोनों ने कहीं और निकाह नहीं किया। आगे की कहानी सुनिए…

यह भी पढ़े : अफवाहों में न जाइए भाई, क्रिकेटर शुभमन गिल और टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा की शादी…

दोनों एक-दूसरे को देखते रहे, आंसू टपकते रहे

एक शादी समारोह में दोनों आमने-सामने पड़ गए। इस दौरान अफसर अली और उसकी पत्नी दोनों एक दूसरे को देखते रहे। उनकी आंखों से आंसू टपकने लगे। फिर दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया और फोन पर बात करने लगे। बातचीत में उन्होंने अपने-अपने गिले शिकवे दूर किए। उन्हें गलती का पछतावा हुआ और फिर से साथ रहने का फैसला कर लिया। बीते दिनों उन्होंने एक बार फिर से निकाह कर लिया। निकाह के कुछ घंटे बाद ही अफसर अली अपनी पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे को साथ लेकर उत्तराखंड घूमने चले गए।

Share this:

Latest Updates