Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

फर्जी पासपोर्ट के जरिए हंगरी जाने वाली नेपाली महिला मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

फर्जी पासपोर्ट के जरिए हंगरी जाने वाली नेपाली महिला मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Mumbai news : मुंबई एयरपोर्ट पर नेपाल की रहने वाली 31 वर्षीय महिला को फर्जी पासपोर्ट के जरियेए हंगरी जाने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया है। सहार पुलिस स्टेशन की टीम नेपाली महिला से गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार नेपाली महिला सोमवार को हंगरी जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर आयी थी। महिला के पासपोर्ट पर जांच अधिकारियों को संदेह हुआ, इसलिए उसे रोककर पासपोर्ट की गहन छानबीन की गयी। जांच में पता चला कि महिला ने कोलकाता से फर्जी दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद सहार पुलिस स्टेशन की टीम ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस कोलकाता जाकर फर्जी पासपोर्ट बनानेवालों की भी जांच करनेवाली है।

Share this:

Latest Updates