Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड के लातेहार में बड़ी रेल दुर्घटना, 04 की मौत, 04 घायल

झारखंड के लातेहार में बड़ी रेल दुर्घटना, 04 की मौत, 04 घायल

Jharkhand news : लातेहार जिले के कुमंडीह स्टेशन के पास शुक्रवार की रात भीषण रेल हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में 04 यात्रियों के मरने की सूचना है। वहीं, 04 लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बनारस-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची, किसी ने हल्ला मचा दिया कि ट्रेन के इंजन में आग लग गयी है।

अफवाह आग की तरह फैली और इसे सुनने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। यात्री ट्रेन से उतर कर भागने लगे। इसी दौरान अचानक विपरीत दिशा से एक मालगाड़ी आ गयी, जिसकी चपेट में कई यात्री आ गये। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 03 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 04 लोग घायल हुए हैं। घटना की आधिकारिक पुष्टि विभाग ने कर दी है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि मृतकों और घायलों की संख्या ज्यादा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बरवाडीह से रेलवे के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गये। दुर्घटना में जख्मी लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर कुछ चिकित्सा की समझ रखनेवाले लोग करने में जुट गये। मौके पर भगदड़ मची हुई है। लोगों के क्रन्दन से माहौल गमगीन हो गया है।

Share this:

Latest Updates