Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अनंत-राधिका के प्री-मैरिज इवेंट में आज भी चर्चा का विषय बना है राधिका का यह गाउन

अनंत-राधिका के प्री-मैरिज इवेंट में आज भी चर्चा का विषय बना है राधिका का यह गाउन

Mumbai news : शादी की सूचना के प्रारंभिक दौर से ही मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी काफी चर्चे में है। अनंत अगले महीने अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। इस शादी से पहले दोनों के परिवारों ने जामनगर में एक प्री वेडिंग पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें न सिर्फ भारत के बल्कि विदेशों के भी कई सितारे शरीक होने वहां पहुंचे थे। इस समारोह के बाद अब हाल ही में अंनत और राधिका के लिए दूसरी प्री वेडिंग पार्टी का आयोजिन किया गया, जोकि एक क्रूज पर थी

ये भी पढ़े :और इसलिए 12 जुलाई को ही तय की गई अनंत-राधिका की शादी की तिथि, आप भी जानिए…

चार दिनों तक चलेगा सेलिब्रेशन

ये सेलिब्रेशन चार दिन चला। इस दौरान क्रूज पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे। अब इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। उन्होंने समारोह में एक से बढ़कर एक खूबसूरत ड्रेस पहनी। वैसे तो उनके सभी लुक्स कमाल के थे, लेकिन राधिका के एक गाउन ने लोगों को काफी इंप्रेस किया। आप भी जानिए इस गाउन की खासियत।

अनंत का लव लेटर

राधिका मर्चेंट का ये गाउन स्पेशल था। इसे उन्होंने खास तरह से प्री वेडिंग के लिए ही कस्टमाइज कराया था। इस गाउन को तैयार करने में रॉबर्ट वुन ने काफी मेहनत की है। दरअसल, राधिका के इस गाउन पर अनंत अंबानी के द्वारा दिया हुआ लव लेटर छपा था।
राधिका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस गाउन पर वो लव लेटर छपा है, जिसे अनंत ने उन्हें उनके 22वें जन्मदिन पर दिया था। इस लेटर में अनंत ने अपनी भावनाओं का जिक्र किया है कि उनके लिए राधिका कितनी मायने रखती हैं। यही वजह है कि अपने इस खास दिन राधिका ने इसी लव लेटर को गाउन में कस्टमाइज करा के कैरी किया।

Share this:

Latest Updates