Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

IPL 2022 : आज मुंबई के सामने पंजाब का चैलेंज, कौन किस पर पड़ता है भारी…

IPL 2022 : आज मुंबई के सामने पंजाब का चैलेंज, कौन किस पर पड़ता है भारी…

Indian Premier League (IPL 2022) में 13 April को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत पंजाब किंग के साथ होगी।  पंजाब किंग का चैलेंज देखिए क्या रंग दिखाता है। किस पर कौन भारी पड़ता है। मुंबई की बात करें तो धीमी शुरुआत के लिए मशहूर यह टीम इस बार भी अपने पहले चारों मुकाबले गंवा चुकी है। दूसरी तरफ पंजाब ने 4 में से 2 मुकाबले जीते हैं। तीसरी जीत तेवतिया ने अंतिम दो गेंदों में 2 छक्के मारकर PBKS से छीन ली थी। आज के मुकाबले को जीतकर दोनों ही टीमें लय में लौटने का प्रयास करेगी।

पहले के मैच में बेंगलुरु के सामने पंजाब ने किया था कमाल

सीजन की शुरूआत में बेंगलुरु के खिलाफ 205 रनों का विशाल टारगेट चेज कर पंजाब ने कमाल कर दिया था। फिर दूसरे मुकाबले में उसे कोलकाता से हार और चेन्नई के खिलाफ जीत मिली। चौथे मैच में गुजरात के सामने 190 रनों के टारगेट का बचाव करने उतरी पंजाब शुभमन गिल और तेवतिया की आंधी में मैच गंवा बैठी। ऐसे में पंजाब किंग्स मुंबई के खिलाफ अपने गेंदबाजी आक्रमण में कुछ बदलाव कर सकती है। रोहित शर्मा की ही तरह पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उनकी विफलता टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पा रही। देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई के खिलाफ लियाम लिविंगस्टोन के साथ दूसरा कौन बल्लेबाज लंबी पारी खेलता है।

ऑक्शन के बाद खेल में बेहद कमजोर नजर आई मुंबई इंडियंस की टीम 

मुंबई इंडियंस ऑक्शन के बाद से बेहद कमजोर नजर आई है। पंड्या ब्रदर्स, ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर के जाने से टीम का बैलेंस बिगड़ा है। गेंदबाजी आक्रमण भी कुछ खास नजर नहीं रहा है। जसप्रीत बुमराह पहले की तरह बल्लेबाजों में खौफ नहीं पैदा कर पा रहे और उनकी गेंदों पर काफी रन बन रहे हैं। पर पंजाब के खिलाफ जसप्रीत का रिकॉर्ड शानदार रहा है।

Share this:

Latest Updates