Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हंदवाड़ा से हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी गिरफ्तार, चीनी पिस्तौल बरामद

हंदवाड़ा से हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी गिरफ्तार, चीनी पिस्तौल बरामद

Kupwara news : उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। वह पाकिस्तान स्थित हैंडलर जहूर अहमद मीर के सम्पर्क में था, जो उसे ऐसे काम करने के निर्देश दे रहा था।

हंदवाड़ा के एसएसपी दाऊद अयूब ने बताया कि विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए सेना की 30आरआर और हंदवाड़ा पुलिस सहित सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी जाकिर हामिद मीर को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ में पता चला कि उसे इलाके में आसानी से होनेवाली आतंकी वारदात करने का जिम्मा सौंपा गया था, जिसमें वह निर्दाेष नागरिकों को निशाना बना सकता था।

अधिकारी ने बताया कि आतंकी के कब्जे से एक चीनी पिस्तौल और एक हथगोला बरामद किया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर संख्या 124/2024 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गयी है।  

Share this:

Latest Updates