Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी किये नियुक्त

भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी किये नियुक्त

New Delhi news : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा को झारखंड के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। पार्टी नेता भूपेन्द्र यादव और अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र के लिए राज्य चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किया। इसके अलावा, भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान और बिप्लब कुमार देब को हरियाणा के लिए चुनाव प्रभारी बनाया गया है। जी. किशन रेड्डी को जम्मू और कश्मीर के लिए भाजपा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति संबंधी सूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड एवं जम्मू कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Share this:

Latest Updates