Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हे भगवान! जिंदा कछुए को आग में जला डाला…हरकत में शामिल गए सलाखों के पीछे….

हे भगवान! जिंदा कछुए को आग में जला डाला…हरकत में शामिल गए सलाखों के पीछे….

UP News: यूपी के सहारनपुर की एक चौंकाने वाली घटना ने निर्दयता की सारी हद पार कर दी है। इस घटना का जो एक वीडियो सामने आया है उसके मुताबिक कुछ युवक जिंदा कछुए को चूल्हे में जिंदा जला रहे है। उस समय कुछ युवकों के द्वारा कछुए को जलाते हुए इसका एक वीडियो भी बनाया जा रहा है । उनके द्वारा इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया गया है। यह घटना देवबंद थाना के राजूपुर इलाके के रणसुआ गांव का है । इस वीडियो के सामने आते ही वन्यजीव संरक्षण के लिए कार्य कर रहे लोगों के द्वारा इसकी शिकायत पुलिस में की गई । इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इसमें शामिल युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पुलिस के द्वारा इन आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े:धर्म, पर्यटन, कला-संस्कृति व खेलकूद को संवारने का लें संकल्प : चम्पाई सोरेन

सोशल मीडिया पर हैं 57 सेकेंड का वीडियो

स्थानीय थाने की पुलिस ने कहा कि रणसुआ गांव का रहने वाला आकाश कुमार ने जिंदा कछुए को जलाने का एक वीडियो बनाया था । जिसे उसने सोशल मीडियो पर डाला था। सोशल मीडिया पर 57 सेकेंड के इस वीडियो को देखा जा सकता हैं। वीडियो में युवक कछुए को जिंदा आग में जला रहे हैं। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में आते ही आकाश एवं एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दिया है।

Share this:

Latest Updates