Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोबाइल चोरों की छुट्टी, अब मोबाइल नहीं कचरा चुरा कर ले जाएंगे चोर

मोबाइल चोरों की छुट्टी, अब मोबाइल नहीं कचरा चुरा कर ले जाएंगे चोर

New Delhi news : अब मोबाइल चोरों की जल्द ही छुट्टी होने वाली है। उनके द्वारा चुराए गए मोबाइल अब मोबाइल नहीं रहकर उनके लिए कचरा बन जाएंगे। और यह संभव हो पाएगा गूगल के नया थेफ्ट डिटेक्शन फीचर लॉक से। यह फीचर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करता है और पता लगाता है कि फोन चोरी हुआ है या नहीं। गूगल का यह फीचर काफी असरदार साबित हो सकता है। स्मार्टफोन के चोरी होने के बाद यह टेकनीक मोबाइल को लॉक कर देगी, जिसके बाद उसमें से कोई भी डेटा, फोटो या यूपीआई एप की मदद से पेमेंट नहीं कर पाएगा।

ये भी पढ़े:अब AI बॉयफ्रेंड के दौर में एंटर कर रही दुनिया, चीन और जापान की लड़कियां

तीन तरह से काम करेगा यह फीचर, तीन तरह से लॉक होगा आपका चोरी गया मोबाइल

नए एंटी थेफ्ट फीचर का मकसद यूजर्स के डेटा को प्रोटेक्ट करना है, जो स्मार्टफोन में मौजूद होता है। गूगल के मुताबिक, यह नया फीचर यूजर्स के डेटा को चोरी होने के बाद या चोरी होने के दौरान हमेशा प्रोटेक्ट करेगा। यह फीचर तीन तरह से काम करेगा, यानी यह फोन को तीन तरह से लॉक करने का काम करेगा।पहला, गूगल एआई का इस्तेमाल कर। यह डिटेक्ट करेगा कि हैंडसेट चोर के पास या फिर असली मालिक के पास है। कुछ मूमेंट को डिटेक्ट करने के बाद यह मोबाइल को लॉक कर देगा। दूसरा तरीका यह है कि यूजर्स रिमोटली अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन को लॉक कर सकता है। इसके लिए यूजर्स किसी दूसरे डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं और एक प्रोसेस को फॉलो करके चोरी मोबाइल को लॉक कर सकता है। तीसरा तरीका यह है कि यह ऑटोमैटिक चोरी का मोबाइल लॉक हो जाता है। फोन जब लंबे समय तक इंटरनेट से कनेक्ट नहीं होता है, तो वह ऑटोमैटिक लॉक हो जाएगा।

ब्राजील से शुरू हुई है गूगल के इस फीचर की टेस्टिंग

गूगल ने इस फीचर को एक सेफगार्ड के रूप में तैयार किया है, जो संदिग्ध एक्टिविटी होने पर तुरंत ऑन हो जाता है। इस फीचर का रोल आउट प्ले सर्विस के जरिए शुरू कर दिया है। अभी इसमें यूजर्स का फीडबैक लिया जाएगा और सब कुछ ठीक रहा, तो जल्द ही इसे दूसरे देशों के लिए भी जारी किया जाएगा। गूगल ने कहा कि इस साल जुलाई में इसे दूसरे देशों के लिए भी जारी किया जाएगा। गूगल के इस फीचर के बाद एंड्रॉयड स्मार्टफोन की चोरी में लगाम लग सकती है। चोर, चोरी किए गए फोन को सेल भी नहीं कर सकेंगे. फोन को सेल करने के लिए मोबाइल मालिक के क्रेडेंशियल की जरूरत पड़ेगी। गूगल ने इस फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है और इसकी शुरुआत ब्राजील से हुई है।

Share this:

Latest Updates