Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शर्मिंदगी की हद, पति ही दोस्तों से करवाता था पत्नी की इज्जत का सौदा, गिरफ्तार

शर्मिंदगी की हद, पति ही दोस्तों से करवाता था पत्नी की इज्जत का सौदा, गिरफ्तार

Bokaro news, Jharkhand news: बोकारो के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्ते को कलंकित और शर्मिंदगी की हद पार कर देनेवाली एक घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपने दोस्तों के साथ अपनी ही पत्नी की इज्जत का सौदा कर डाला। वह यह सब महज चंद रुपयों के लिए कर रहा था।

हाँ भी पढ़े :नीतीश सरकार को करारा झटका, आरक्षण की सीमा बढ़ाने के फैसले को हाईकोर्ट ने किया रद्द, अब आगे…

दो वर्षीय बच्चे के साथ थाना पहुंची महिला

अपने पति के व्यवहार से क्षुब्ध महिला ने पिछले दिनों अपने पति पर दोस्तों से रुपये लेकर दुष्कर्म करवाने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। शारीरिक व मानसिक शोषण की शिकार पीड़िता अपने माता-पिता और दो वर्षीय बच्चे के साथ थाना पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने प्राथमिकी लिखकर आरोपित पति व दुष्कर्म करनेवाले उसके दोनो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जंगल ले जाकर गांव के ही दो दोस्तों से करवाया दुष्कर्म  

प्राथमिकी में महिला ने बताया कि उसका मायका पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्द्धमान जिले के जमुडिया इलाके में है। उसके दिहाड़ी मजदूर पिता ने क्षमता के अनुसार दान दहेज देकर उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व कराई। दो वर्ष का बच्चा भी है। पिछले कई महीनों से पति उसे कई प्रकार से प्रताड़ित करता था। पिटाई भी करता था। उसने 16 मई को गांव के निकट जंगल में ले जाकर गांव के ही दो दोस्तों से मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म करवाया और इसके एवज में उनसे रुपये लिए। इसके बाद अक्सर ही पति गलत काम करने के लिए दबाव बनाने लगा। तंग आकर बच्चे को साथ लेकर किसी तरह मायका पहुंची और प्राथमिकी कराई।

Share this:

Latest Updates