Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तो क्या टप्पू सेना के गोली ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को कर दिया है टाटा, बाय-बाय

तो क्या टप्पू सेना के गोली ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को कर दिया है टाटा, बाय-बाय

Entertainment news: मोस्ट पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में शुरुआत से ही गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह ने क्या इस शो को टाटा बाय-बाय कर दिया है। खबर तो ऐसी ही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि किसी भी स्तर से नहीं हुई है। अलबत्ता, उनके ही एक फैन ने न्यूयॉर्क में हुई एक मुलाकात और उनसे हुई बात का हवाला देते हुए ऐसा दावा किया है।

यह भी पढ़े : इतनी कम उम्र में कास्टिंग काउच की शिकार हो गई यह बॉलीवुड एक्ट्रेस, अब बताया

अपनी बुद्धि और मस्ती भरे एटीट्यूड के लिए प्रसिद्ध है टप्पू का गोली

टप्पू सेना के एक सदस्य के तौर पर कुश अपनी बुद्धि और मस्ती भरे एटीट्यूड के लिए प्रसिद्ध है गोली के एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी फोटो पोस्ट की है। फोटो में न्यूयॉर्क में फैन और कुश शाह के बीच एक पल को कैद किया गया। फैन ने दावा किया कि गोली से उसकी मुलाकात अचानक स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी जाते समय अचानक न्यूयॉर्क में हुई। उन्होंने मुझे बताया कि उन्होंने शो छोड़ दिया है और न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।’

फैन ने कहा, अब शो में नहीं आएगा मजा, डाली रोनेवाली इमोजी

बहरहाल, उनके चाहने वाले इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘ओह नहीं। मैंने वास्तव में उनकी और जेठालाल की नोकझोंक को एंजॉय किया। वैसे भी, यह उसके लिए बेहतर है।’ एक फैन ने रोते हुए चेहरे वाले इमोजी का इस्तेमाल करते हुए दुखी होकर कहा, ‘अब तो शो में मजा आएगा ही नहीं।’ पोस्ट के बारे में बात करते हुए, उस फैन ने अपने फेसबुक अकाउंट से तस्वीर हटा दी है। हालांकि, यह फोटो अब हर तरफ फैल चुकी है।

Share this:

Latest Updates