Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

MEGA MARRIAGE EVENT : आलिया और रणवीर की आज हो रही शादी, तैयारियां पूरी, आने लगे मेहमान…

MEGA MARRIAGE EVENT : आलिया और रणवीर की आज हो रही शादी, तैयारियां पूरी, आने लगे मेहमान…

Bollywood (बॉलीवुड) के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पंजाबी रीति- रिवाज से होने वाली इस शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सारी तैयारियां भव्य अंदाज में की गई हैं। वास्तव में यह एक मेगा मैरिज इवेंट बन गया है, जिस पर मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक पर लगातार खबरें आ रही हैं। अपनी शादी को सुपर सिक्रेट बनाए रखने के लिए दोनों ही कलाकारों और उनके परिवार की तरफ से सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में फैंस को रणबीर और आलिया की इस बहुप्रतीक्षित शादी की झलक पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

कुछ इंपॉर्टेंट अपडेट्स हैं ये

संगीत सेरेमनी 

 इस कपल की संगीत सेरेमनी से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है। जानकारी के मुताबिक संगीत के दौरान  नीतू कपूर, करीना कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी समेत अन्य लोग ढोलीड़ा, क्यूटी पाई, तेनु लेके मैं जावांगा और मेहंदी है रचने वाली जैसे गानों पर परफॉर्म करने वाले हैं।

स्पेशल एंट्री लेने वाली हैं आलिया

रणबीर-आलिया की शादी में आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी पहुंच चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट स्पेशल एंट्री लेने वाली हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बड़ी बहन शाहीन भट्ट और दोस्त आकांशा रंजन कपूर आलिया को मंडप तक लेकर जाने वाली हैं।

आलिया से मिले करण जोहार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शादी में पहुंचते ही करण जौहर सबसे पहले आलिया भट्ट से मिलने पहुंचे। करण आलिया को देख इमोशनल हो गए। बता दें कि करण जौहर आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानते हैं।

पहुंच गए करीना और सैफ

करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गई हैं। अपने भाई रणबीर कपूर की शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी वेडिंग वेन्यू पहुंच चुकी हैं। कैमने में कैद हुईं एक्ट्रेस िस दौरान बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

पहुंच गए हैं आलिया के पिता महेश भट्ट

बेटी आलिया भट्ट की शादी में पिता महेश भट्ट भी पहुंच गए हैं। मशहूर फिल्म मेकर महेश भट्ट इस दौरान अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ कैमरे में कैद किए गए। रणबीर और आलिया की शादी में अब बस कुछ ही देर बाकी है। ऐसे में शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों के आने के सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में दुल्हान बनने वालीं एक्ट्रेस आलिया की मां  मां सोनी राजदान और बहन शाहीन राजदान की तस्वीरें सामने आई हैं। वेडिंग वेन्यू पहुंचीं अभिनेत्री की मां इस दौरान बेहद खूबसूरत नजर आई।

Share this:

Latest Updates