Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्यार के बाद जीवन बंधन में बंध गए आलिया और रणबीर,कभी एक दूजे की बाहों में दूल्हा-दुल्हन, कभी और बहुत…

प्यार के बाद जीवन बंधन में बंध गए आलिया और रणबीर,कभी एक दूजे की बाहों में दूल्हा-दुल्हन, कभी और बहुत…

Cine World (सिने जगत) के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर और नूरानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंध गए। प्यार का बंधन प्यार से भरा जीवन बंधन बन गया। शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद थे। इस तरह से आलिया और रणबीर ने बहुत ही सीधे-सादे अंदाज में शादी की। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जब शादी के बंधन में बंधे तो उस समय कपूर खानदान, भट्ट फैमिली और कुछ दोस्त मौजूद थे। अंबानी परिवार से आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी आए थे। हालांकि शादी को लेकर आखिरी समय तक गोपनीयता बरती गई और चीजों को मीडिया से दूर ही रखा। बता दें कि 39 साल के रणबीर कपूर और 29 साल की आलिया भट्ट चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

आलिया ने शेयर की शादी की तस्वीरें

शादी की रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन अलग-अलग आकर्षक अंदाज में नजर आए। कभी एक दूसरे की बाहों में तो कभी रणबीर की गोदी में आलिया का खिलखिलाते मुखड़ा। कभी एक दूसरे को Kiss करने का नजारा।शादी के बाद सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ने शादी संबंधित कई तस्वीरें शेयर की है इन तस्वीरों को 50,00000 से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

13 को हुई थी मेंहदी की रस्म

  13 अप्रैल को दोनों की शादी की मेंहदी की रस्म हुई, जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। मेंहदी की रस्म में शामिल होने के लिए आईं नीतू कपूर से बार-बार पूछने के बाद ही उन्होंने शादी की तारीख रिवील की थी। इस तरह आज यह स्टार जोड़ा एक दूसरे का हो गया। 

ब्रह्मास्त्र में दिखेगी दोनों की फिल्मी जोड़ी

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को जल्द ही ब्रह्मास्त्र फिल्म में देखा जा सकेगा। लगभग चार साल बाद रणबीर कपूर की यह पहली रिलीज होगी, जबकि आलिया भट्ट की आखिरी रिलीज फिल्म ‘आरआरआर’ है। उससे पहले वह संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आई थीं और उनकी एक्टिंग को खूब पसंद भी किया गया था।

Share this:

Latest Updates