Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केन्या में बवाल, संसद में तोड़फोड़, आगजनी, गोलीबारी…

केन्या में बवाल, संसद में तोड़फोड़, आगजनी, गोलीबारी…

Kenya news, global News: टैक्स में बढ़ोतरी के बाद केन्या में बवाल मच गया है। प्रदर्शनकारियों ने संसद के एक हिस्से में आग लगा दी है। तोड़फोड़ की है। बवाल ऐसा कि सांसदों को जान बचाकर भागना पड़ा है। बाद में पुलिस ने मोर्चा संभाला। पहले आंसू गैस के गोले छोड़े, फिर गोलियां दागी। इस घटना में कुछ प्रदर्शनकारियों के हताहत होने की भी खबर है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना मंगलवार की है। आइये घटना की तह में जाएं…

ये भी पढ़े:ऐसी स्थिति में तो कहीं फिर टुकड़ों में विभाजित ना हो जाए रूस, आतंकी हमलों ने

सड़क पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारी

टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में हजारों लोग सड़क पर उतर आए। हो-हंगामा किया, नारेबाजी की। फिर सड़कों पर प्रदर्शन के बाद संसद पर हमला बोल दिया। प्रदर्शनकारी टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर राष्ट्रपति विलियम रूटो के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। केन्या की राजधानी नैरोबी में प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ पुलिस की झड़प भी हुई। विरोध प्रदर्शन को शांत करने के लिए पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे। जब मामला उग्र हो गया तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी भी शुरू कर दी। इसमें कई प्रदर्शनकारी पुलिस की गोली के शिकार हो गए। 

सत्ता से बेदखल करने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रूटों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2022 में राष्ट्रपति बनने के बाद जनता के साथ धोखा किया है। रूटों ने गरीबों की मदद करने का वादा किया था। उन्होंने टैक्स न बढ़ाने और लोन की लागत को कम करने के लिए सरकार के नए विधेयक को खारिज करने की बात कही थी। प्रदर्शनकारियों ने वित्त विधेयक को वापस लेने की मांग की है और रूटो को चेतावनी दी है कि वह उसे सत्ता से बाहर कर देंगे।

Share this:

Latest Updates