Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रोफेशनल गोल्फ टूर आफ इंडिया के अध्यक्ष चुने गये कपिल देव

प्रोफेशनल गोल्फ टूर आफ इंडिया के अध्यक्ष चुने गये कपिल देव

New Delhi news : पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव को सर्वसम्मति से प्रोफेशनल गोल्फ टूर आफ इंडिया (पीजीटीआई) का अध्यक्ष चुना गया है। कपिल, जो 2021 में बोर्ड के सदस्य बने और उन्होंने पीजीटीआई के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया है, एचआर श्रीनिवासन का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। 65 वर्षीय कपिल ने कहा, भारतीय पेशेवर गोल्फर पिछले कुछ सालों से बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आज हमारे पास ज्यादातर बड़े टूर में भारतीय पेशेवर गोल्फर हैं और लगातार तीसरी बार ओलंपिक में हमारे दो गोल्फर होंगे। हमारा टूर मजबूत है और हमें उम्मीद है कि अगले कुछ सालों में हम और भी मजबूत होंगे। पीजीटीआई कैलेंडर में सबसे आकर्षक इवेंट में से एक कपिल देव ग्रांट थॉर्नटन आमंत्रण टूनार्मेंट भी शामिल किया गया है, जो 2 करोड़ रुपये (लगभग 240,000 डॉलर) का गोल्फ इवेंट है।

 ये भी पढ़े:रिलायंस फाउंडेशन बनायेगा पेरिस ओलंपिक में देश का पहला ‘इंडिया हाउस’

Share this:

Latest Updates