Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अत्यंत शर्मनाक, बीजेपी की महिला कार्यकर्ता को निर्वस्त्र पर टीएमसी के गुंडो ने पीटा

अत्यंत शर्मनाक, बीजेपी की महिला कार्यकर्ता को निर्वस्त्र पर टीएमसी के गुंडो ने पीटा

Kolkata news : हिंसा और अपराध की घटनाओं में पश्चिम बंगाल खूब आगे बढ़ रहा है। अभी-अभी हुई घटना तो अत्यंत शर्मनाक है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BJP महिला कार्यकर्ता के साथ कूचबिहार में बर्बरता की हदें पार हो गई। आरोप है कि TMC के गुंडों ने BJP महिला कार्यकर्ता को निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी। इस घटना पर पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। बता दें कि बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई हिंसा रुक-रुककर हो रही है। कूचबिहार में हुई ये घटना मानवता को शर्मसार कर रही है। राज्य सरकार इस जघन्य घटना पर मौन है। पुलिस ऐसी हिंसक की घटनाओं को रोकने में फेल हो गई है।

भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

बीजेपी के आईटी सेल अमित मालवीय ने इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की ओर से बंगाल पुलिस को तीन दिन के अंदर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। घटना से स्थानीय निवासी सन्न हो गए हैं। जिला पुलिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घास काटने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था और यहीं से मामले की शुरुआत हुई। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का तीन महिलाओं से पहले भी विवाद हुआ था। इसके बाद आरोप है कि उसे निर्वस्त्र कर पीटा गया। पुलिस का दावा है कि इसमें कोई राजनीतिक कारण नहीं है।

TMC कार्यकर्ताओं ने किया अटैक 

इस मामले में पीड़ित महिला का बयान भी सामने आया है उसने कहा कि वह बीजेपी करतीहै। उन पर तृणमूल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इसके बाद उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने आगे कहा कि घटना के बाद स्थानीय BJP नेताओं ने महिला को शरण दी। वह डर के कारण घर नहीं जा पा रही हैं।

Share this:

Latest Updates