Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, असम के CM ने हेमंत पर साधा निशाना…

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, असम के CM ने हेमंत पर साधा निशाना…

Ranchi news: लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी में भाजपा अभी से जुट गई है। ‘इंडिया’ गठबंधन की पार्टियों भी ऐसा ही कर रही हैं। दोनों एक दूसरे पर जमकर निशाना भी साथ रहे हैं। इस बीच हेमंत सोरेन के बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वह जेएमएम नेता और पूर्व सीएम हैं। चुनाव में उनकी भूमिका है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन ने विधानसभा में किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। अब जब वह बाहर हैं, तो हम उनसे बहस कर सकेंगे।

ये भी पढ़े:भारत की समृद्ध विरासत का प्रतिबिम्ब होगा युग-युगीन भारत संग्रहालय : गजेन्द्र सिंह शेखावत

आदिवासी नेताओं से की भेंट, कहा- हम जीतेंगे चुनाव 

बता दें कि हिमंता बिस्वा सरमा को राज्य का चुनावी सहप्रभारी बनाया गया है। आदिवासी नेताओं से उन्होंने मुलाकात की है। मुलाकात पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारे सामने क्या चुनौतियां हैं और हम उनका समाधान कैसे निकालेंगे, ये समझने के लिए मैंने प्रमुख आदिवासी नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में हमें 4 सीटों पर बढ़त मिली… हम मेहनत करेंगे तो आदिवासी इलाकों से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की बैठक के लिए गृह मंत्री अमित शाह 20 जुलाई को यहां आ रहे हैं। हम झारखंड में चुनाव जीतने जा रहे हैं। 

हेमंत बोले, झारखंड से भगवा पार्टी का होगा सफाया

उधर, रांची में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हेमंत सोरेन ने कहा, “भाजपा को भारत के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने में विशेषज्ञता हासिल है; लोगों ने उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों में सबक सिखाया। वह झारखंड में विधानसभा चुनाव जीतने का दिवास्वप्न देख रही है।” भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का समय आ गया है; झारखंड से भगवा पार्टी का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि राज्य में (विधानसभा) चुनाव पहले हो सकते हैं और हम इसके लिए तैयार हैं। झारखंड हाई कोर्ट के जमानत आदेश के बाद हेमंत सोरेन को बिरसा मुंडा जेल से रिहा कर दिया गया।

Share this:

Latest Updates