Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाला सोरेन परिवार, भाजपा दे रही सक्षम आदिवासी नेतृत्व : विष्णु देव साय

जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाला सोरेन परिवार, भाजपा दे रही सक्षम आदिवासी नेतृत्व : विष्णु देव साय

Ranchi news : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के भाजपा शासित राज्यों के आदिवासी मुख्यमंत्रियों को रबर स्टाम्प बतानेवाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने सोरेन परिवार को जनता की गाढ़ी कमाई लूटनेवाला परिवार कहा।

विष्णु देव ने रविवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि देशभर में जिस तरह से भाजपा, सक्षम आदिवासी नेतृत्व दे रही है, ऐसा इससे पहले कभी नहीं था। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आदिवासी मुख्यमंत्रियों के बारे में अनर्गल प्रलाप निंदनीय है। यह देशभर के आदिवासी और पिछड़े समाज का अपमान है। जीवनभर अपने कृत्यों से सोरेन परिवार जिस तरह आदिवासी समाज को बदनाम करता रहा है, वह भी निंदनीय है।

Share this:

Latest Updates